मोदी ने दी शिवाजी को श्रद्धांजलि, बोले- असाधारण शासक थे छत्रपति महाराज

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 12:00 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने आज यहां जारी एक संदेश में कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनके जैसी महान आत्मा के इस धरती पर जन्म लेने पर भारत को गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज के लिए लोगों का कल्याण सर्वोपरि था। वह असाधारण शासक थे और उनमें अद्भुत  प्रशासनिक क्षमता थी।
 

उन्होंने कहा कि हम शिवाजी महाराज के आदर्शों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और ऐसा भारत बनाने का प्रयास कर रहे जिस पर उनको गर्व हो। मोदी ने कहा है कि उन्हें हाल में शिवाजी महाराज की प्रतिमा अरब सागर में स्थापित करने के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। यह उन्हें हमेशा स्मरण रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News