PM मोदी 8 जुलाई को रूस, ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे, 23वीं वार्षिक शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 05:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ से 10 जुलाई के दौरान रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाएंगे। सूत्रों के अनुसार मोदी आठ और नौ जुलाई को मॉस्को में रहेंगे जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ 23वीं भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक में भाग लेंगे। मोदी नौ जुलाई और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में रहेंगे। बीते चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। इंदिरा गांधी आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने वर्ष 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था।

दोनों देश इस समय अपने द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत में स्टाटर्अप, हाईटेक और शिक्षा क्षेत्रों में ऑस्ट्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अनुसंधान और विकास पर जोर देने के साथ, ऑस्ट्रिया ने उन्नत विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में स्टाटर्अप्स के विकास के लिए पर्याप्त उपाय किये हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News