इजरायल ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर अनोखे अंदाज में दी बधाई; फ्रेंडशिप ब्रिज दिखाया जलवा, PM मोदी ने भी दिया शानदार जवाब (Video)
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 02:44 PM (IST)
Jerusalem: भारत ने 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इजरायल ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर जिस अंदाज में बधाई दी उसे लेकर चर्चा जोरो पर है। इजरायल ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की तस्वीर दुनिया के सामने रख दी। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने पीएम मोदी और भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तो प्रधानमंत्री मोदी ने भी जवाब देते हुए कहा कि भारत इजरायल के साथ अपनी दोस्ती को बेहद महत्व देता है और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर यरुशलम का मशहूर फ्रेंडशिप ब्रिज यानी कॉर्ड्स ब्रिज भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।
Jerusalem’s iconic Friendship Bridge lights up in the Indian Tricolour to mark India’s 80th Independence Day, celebrating India-Israel friendship pic.twitter.com/BQRQlJv8r7
— WION (@WIONews) August 16, 2026
पुल पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने भारत-इजरायल दोस्ती का खास संदेश दिया। इजरायल में भारतीय दूतावास ने इसकी तस्वीरें साझा करते हुए इसे दोनों देशों के बीच दोस्ती, साझा मूल्यों और भविष्य की संभावनाओं का प्रतीक बताया। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इजरायल और भारत की दोस्ती को लगातार मजबूत किया जाना चाहिए। हर्जोग के संदेश में दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों और भविष्य में सहयोग को लेकर सकारात्मक उम्मीद दिखाई दी।
पीएम मोदी ने दिया खास जवाब
इजरायली राष्ट्रपति की बधाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इजरायल के साथ अपनी दोस्ती को बेहद महत्व देता है। उन्होंने साथ ही दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को जनता के हित में और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह संदेश ऐसे समय आया है जब भारत और इजरायल के बीच रक्षा, तकनीक, कृषि, नवाचार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में रिश्ते लगातार महत्वपूर्ण बने हुए हैं।
नेतन्याहू ने भी दी बधाई
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों देश प्राचीन सभ्यताएं हैं और अपने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि इस साल के समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की प्रगति को प्रमुखता दी गई। इस बीच अमेरिका समेत कई देशों और शहरों में भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष का
