आर्थिक समीक्षा पर बोले पीएम मोदी, 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का विजन

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 08:42 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने संसद में आज पेश आर्थिक समीक्षा को देश को 50 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का ‘विजन' बताया है। मोदी ने ट्वीट किया ‘‘आर्थिक समीक्षा 2019 देश को 50 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को दर्शाती है।'' उन्होंने कहा कि यह सामाजिक क्षेत्र में प्रगति, प्रौद्योगिकी को अपनाने तथा ऊर्जा सुरक्षा से मिले फायदों को भी प्रदर्शित करती है।
PunjabKesari
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की गयी आर्थिक समीक्षा में चालू वित्त वर्ष में देश की विकास दर के सात प्रतिशत की गति से बढ़ने का अनुमान जताया गया है और देश को वर्ष 2025 तक 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आर्थिक विकास दर की गति के वार्षिक आठ फीसदी रखने की आवश्यकता बतायी गयी है।

इसमें 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति का खाका पेश किया गया है। समीक्षा में निजी निवेश, रोजगार, निर्यात और माँग के जरिये सतत आर्थिक समृद्धि का माहौल बनाने का सुझाव भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में सरकार को बहुत बड़ा जनमत मिला है जो देश को तीव्र आर्थिक विकास के पथ पर ले जाने में मददगार होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News