कलबुर्गी में संबोधन के दौरान बोले पीएम मोदी कहा- ''कांग्रेस चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें...''

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 04:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना का दौरा किया। तेलंगाना के बाद उन्होंने कर्नाटक के कलबुर्गी में उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के मकसद से पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं।  

PunjabKesari

कांग्रेस पर कसा तंज- 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'कलबुर्गी का ये जनसैलाब और आप सबके चेहरों का ये उत्साह, कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। अभी तो चुनाव की घोषणा होनी बाकी है और आपने पहले ही घोषणा कर दी। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार।'

इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक ऐसी पार्टी है , जो चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, लेकिन उसकी करतूतें नहीं बदलेंगी। कर्नाटक की जनता में उन्हें लेकर आक्रोश है और इतने कम समय में जनता का कांग्रेस से भरोसा उठना यह दर्शाता है कि उन्हें सच्चाई का पता चल गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कभी करप्शन नही जा सकता। उन्होंने अपना परिवार एटीएम बना लिया है। पार्टी के खर्चे का वहन कर्नाटक की जनता की कमाई से किया जा रहा है। 

<

>
भारत लोकतंत्र की जननी है
पीएम मोदी ने कहा, 'जब हम कहते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है तो पूरी दुनिया उसे स्वीकार करती है। दुनिया को कोई एतराज नहीं है, लेकिन जब ये बात कांग्रेस वाले सुनते हैं तो सुनते ही उनके पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। ये लोग दुनिया भर में जाकर हमारे देश को, हमारे लोकतंत्र को, हमारी महान परंपराओं को बदनाम करते हैं।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News