''BJP ने जो बोया, वही काट रही'': PM मोदी पर राहुल के गद्दार वाले बयान पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 06:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ''गद्दार'' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वही काट रही है जो उसने वर्षों तक मुसलमानों व धर्मनिरपेक्ष लोगों को ''गद्दार'' कहकर बोया था। मुफ्ती उस सवाल का जवाब दे रही थीं जो राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ''गद्दार'' कहने और उन पर ''भारत को बेचने की कोशिश'' का आरोप लगाने को लेकर पूछा गया था। राहुल गांधी के इस बयान पर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

PunjabKesari

शोपियां में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयान पर छिड़े विवाद को खारिज करते हुए कहा, ''अगर राहुल गांधी ने कुछ कहा तो इतना हंगामा क्यों? मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को गद्दार कहने की शुरुआत तो भाजपा ने ही की थी।'' उन्होंने कहा, ''पहले वे कहते थे 'पाकिस्तान जाओ', अब कह रहे हैं 'ईरान जाओ'। मुसलमानों के घर बुलडोजर से गिराए गए, लेकिन किसी ने एक शब्द नहीं कहा।''

PunjabKesari

मुफ्ती ने कहा कि भाजपा अपने ही कर्मों का फल भुगत रही है। उन्होंने कहा, ''उन्होंने जो बीज बोए थे, उन्हें ही वह काट रहे हैं।'' राहुल गांधी ने यह आरोप लगाकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था कि भाजपा ने महात्मा गांधी और बी. आर. आंबेडकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक रैली में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News