नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी - दुनिया में वक्त बदला पर भारतीयों के संस्कार नहीं बदले
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 02:58 PM (IST)
नेशनल डेस्क: पीएम मोदी आज नीदरलैंड्स के मशहूर शहर द हेग (The Hague) शहर से जन संबोधन कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने भारतीय समुदाय को बेहद आत्मीय संदेश दिया। प्रवासी भारतीयों के जोश और स्वागत को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां के माहौल को देखकर वे कुछ पल के लिए यह भूल ही गए कि वे भारत से दूर नीदरलैंड्स में मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'समय बदला पर भारतीय संस्कार नहीं बदला'
संबोधन के दौरान बोले पीएम मोदी
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय में अपने देश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज का भारत नए और बड़े सपने देख रहा है, जिन्हें हकीकत में भी बदला जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की ऐतिहासिक कामयाबी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने चंद्रमा के उस हिस्से (दक्षिणी ध्रुव) पर पहुंचकर तिरंगा लहराया है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी अन्य देश नहीं पहुंच सका था।
<
Delighted to interact with the Indian community in The Hague. Their warmth, achievements and strong bond with India continue to make us proud. https://t.co/DVKQo1pKXw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
>
संस्कृति, संस्कार और अपनापन आज भी कायम
भारतीयों की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि वक्त के साथ दुनिया में वक्त बदला पर भारतीयों के संस्कार नहीं बदले। भले ही समय बदल गया हो, लेकिन विदेशों में रहने वाले भारतीयों के संस्कार, उनकी जड़ें और अपनों के प्रति उनका स्नेह आज भी वैसा ही है जैसा भारत में देखने को मिलता है।
16 मई को बताया एक बेहद ऐतिहासिक और विशेष दिन
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान 16 मई की तारीख का विशेष महत्व साझा किया। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज ही के दिन 12 साल पहले (16 मई 2014) लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, जिसने देश में एक नए युग और बदलाव की शुरुआत की थी।
