PM मोदी ने गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष सीआर पाटिल से की मुलाकात, उन्हें शानदार कार्यकर्ता बताया

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 12:22 AM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की और उन्हें ‘शानदार कार्यकर्ता' बताया जिनके बतौर सांसद कार्यों की सराहना भी की गई है। लंबे समय से प्रधानमंत्री के विश्वस्त समझे जाने वाले पाटिल को मंगलवार को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया गया। 
PunjabKesari
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल जी से मिला। वह सामान्य पृष्ठभूमि से हैं और उन्होंने शानदार कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। सांसद के रूप में उनके कार्य की प्रशंसा की गई है। मुझे पक्का यकीन है कि उनके नेतृत्व में गुजरात भाजपा नयी ऊंचाइयों को छूएगी।'' पाटिल गुजरात के नवसारी से लोकसभा सदस्य हैं। वह बिल्कुल सामान्य ढंग से रहकर अपने निर्वाचन क्षेत्र की सेवा के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए चर्चित हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News