देश की जनता बताए उन्हे मज़बूत हिन्दुस्तान चाहिए या मज़बूर: PM मोदी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के माढा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमलो बोलेते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। पीएम ने कहा कि अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। 

PunjabKesari

कांग्रेस के नामदार देश को देते हैं गाली

  • कांग्रेस और उसके साथी कहते हैं कि समाज में जो भी मोदी हैं वो सब चोर हैं।
  • पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी जातियां बताने वाली गालियां देने में कोई कमी नहीं रखी। 
  • इस बार तो उन्होंने हद पार करते हुए पूरे पिछड़े समाज को ही गाली दी।


पीएम ने तुफान से हुई आगजनी पर जताया दुख 

  • महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य कुछ राज्यों में कल आए तूफान में कई लोगों की मृत्यु हुई है। किसानों की फसलों का भी नुकसान हुआ है। 
  • मैंने अफसरों से कहा है कि आम जन को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जाए।
  • जिन्होंने अपने स्वजन खोये हैं उन परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

PunjabKesari
आज भारत गर्व अनुभव कर रहा है 

  • इतना बड़ा देश चलाना है तो मजबूत नेता होना जरूरी है। 
  • आपने 2014 में मुझे जो पूर्ण बहुमत दिया, उसने मुझे ऐसी ताकत दी जिससे में बड़े से बड़े फैसला ले पाया, और गरीबों के कल्याण के लिए भी में कई फैसले ले पाया। 
  • आज दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र भी भारत के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने में गर्व अनुभव करते हैं। 
  • अरसे बाद मैं ऐसा चुनाव देख रहा हूं जिसमें देश की जनता सरकार को फिर से वापस लाने के लिए खुद प्रचार कर रही है।
  • लोग घर-घर जाकर मोदी को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

PunjabKesari

भारत को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए मजबूत सरकार की जरूरत 

  • देश की जनता बताए कि मज़बूत हिन्दुस्तान चाहिए या मज़बूर हिन्दुस्तान। 
  • एक मजबूत और संवेदनशील सरकार का मतलब क्या होता है?
  • छत्रपति शिवाजी महाराज की ये धरती बहुत अच्छी तरह जानती है।
  • भारत को 21वीं सदी में नई ऊंचाई पर पहुंचाने में केंद्र में ऐसी ही मजबूत सरकार चाहिए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News