रक्षाबंधन पर PM मोदी ने 55 महिलाओं को ट्विटर पर किया फॉलो

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 08:38 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा बंधन के मौके पर खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत ट्विटर पर 55 महिलाओं को फोलो किया। इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह शामिल हैं।

PunjabKesariप्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा, भारोतोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी और भाजपा की कुछ सदस्य एवं राज्य सरकार की मंत्रियों को फोलो किया। मोदी द्वारा फोलो की गई कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दी।

PunjabKesariसरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के मौके पर उन्हें ट्विटर पर फोलो किया है।

PunjabKesariप्रधानमंत्री अपने निजी ट्विटर हैंडल पर 2000 लोगों को फोलो करते हैं जबकि 4.37 करोड़ लोग मोदी को फोलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीएमओ इंडिया विश्व नेताओं समेत 438 लोगों को फोलो करता है जबकि 2.69 करोड़ लोग इसे फोलो करते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News