PM Kisan 23rd Installment: ये 3 काम नहीं किए तो अटक सकती है ₹2000 की किस्त, किसान तुरंत करें अपडेट
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:02 PM (IST)
PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। सरकार जल्द ही योजना की 23वीं किस्त जारी कर सकती है, लेकिन उससे पहले किसानों को कुछ जरूरी काम पूरे करने होंगे। अगर e-KYC, आधार लिंकिंग या बैंक डिटेल्स में कोई गड़बड़ी हुई, तो ₹2000 की किस्त रुक सकती है। सरकार ने साफ किया है कि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी पूरी तरह अपडेट और सत्यापित होगी। हर साल कई किसानों की किस्त सिर्फ छोटी तकनीकी गलतियों की वजह से अटक जाती है।
e-KYC कराना है जरूरी
PM-KISAN योजना के तहत e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। किसान इसे घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं और चाहें तो CSC सेंटर जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।
-ऐसे करें ऑनलाइन e-KYC
सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Farmers Corner सेक्शन खोलें
वहां e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
अपना आधार नंबर दर्ज करें
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें
प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका e-KYC सफल हो जाएगा
अगर OTP नहीं आता या तकनीकी दिक्कत हो रही है, तो किसान नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करवा सकते हैं।
-बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी जांच लें
कई बार किस्त इसलिए नहीं पहुंचती क्योंकि बैंक खाते में गलत जानकारी दर्ज होती है। किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि:
-बैंक खाता आधार से लिंक हो
-DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय हो
-IFSC कोड सही हो
-नाम और अकाउंट नंबर में कोई गलती न हो
-जरूरत पड़ने पर बैंक शाखा जाकर जानकारी अपडेट करवा सकते हैं।
-ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
किसान घर बैठे अपनी किस्त की स्थिति भी देख सकते हैं।
PM-KISAN पोर्टल खोलें
Beneficiary Status विकल्प चुनें
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें
स्क्रीन पर किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी
समय रहते करें अपडेट
अगर किसान समय पर e-KYC और बैंक अपडेट नहीं कराते हैं, तो 23वीं किस्त में देरी हो सकती है या भुगतान रुक सकता है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि जल्द से जल्द अपनी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि योजना की ₹2000 की राशि बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में पहुंच सके।
