किराए के 2000 नहीं दे पाया कलयुगी पति तो मकान मालिक को परोस दी अपनी ही पत्नी-बेटी, जिसके बाद...

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 04:21 PM (IST)

Rent Dispute Exploitation Morbi : गुजरात के मोरबी शहर से इंसानी संवेदनाओं और पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सिर्फ ₹2,000 के कमरे का किराया न चुका पाने के कारण एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी को कथित तौर पर मकान मालिक की हवस का शिकार बनने के लिए सौंप दिया। इस घिनौने अपराध की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आर्थिक तंगी से था परेशान 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मजदूर परिवार करीब छह महीने पहले काम की तलाश में मोरबी आया था। यहां उन्होंने रहने के लिए ₹2,000 प्रति महीने की दर पर एक मकान किराए पर लिया था। शुरुआत में काम ठीक न चलने और गंभीर आर्थिक तंगी के कारण परिवार समय पर किराया नहीं दे पाया जिससे धीरे-धीरे मकान मालिक का बकाया बढ़ता चला गया। मकान मालिक लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहा था जबकि युवक और मोहलत मांग रहा था।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: घर में रखी तेजाब की बोतल को पेप्सी समझकर पी गया 4 साल का मासूम, हालत गंभीर

वहीं आरोप है कि पीड़ित परिवार की लाचारी और गरीबी का फायदा उठाते हुए मकान मालिक ने बकाया किराए के बदले युवक के सामने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की घिनौनी शर्त रखी। पैसों का इंतजाम न कर पाने के कारण आरोपी पति इस बात के लिए राजी हो गया। इसके बाद मकान मालिक ने युवक की सहमति से महिला का कई बार शारीरिक शोषण किया।

कलयुगी पिता ने सगी नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा

हद तो तब हो गई जब मकान मालिक की नजर पीड़ित परिवार की नाबालिग बेटी पर पड़ी। आरोपी मकान मालिक ने बेटी के साथ भी संबंध बनाने की मांग की जिस पर कलयुगी पिता ने दोबारा सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी मकान मालिक ने नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर लगातार अपनी हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें: Train Accident in Rishikesh: शंटिंग के दौरान अचानक बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन, मचा हड़कंप

लड़की के ससुर की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

इस भयानक प्रताड़ना की भनक जब लड़की के ससुर (महिला के ससुर) को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोरबी ए-डिवीजन पुलिस थाने में जाकर आपबीती सुनाई और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक, पीड़िता के पति और एक अन्य सह-आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मानव तस्करी और पॉक्सो (POCSO) कानून की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मुख्य आरोपी मकान मालिक को अदालत से एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि मामले की और कड़ियां जोड़ी जा सकें। पुलिस इस केस में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News