Kidney Disease Drinks: ये 3 ड्रिंक्स धीरे-धीरे खराब कर सकती हैं आपकी किडनी, तुरंत करें कंट्रोल

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 02:30 PM (IST)

Kidney Disease Drinks:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग प्यास बुझाने या एनर्जी पाने के लिए अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स पीते हैं। कोई सॉफ्ट ड्रिंक पसंद करता है, तो कोई एनर्जी ड्रिंक लेकिन क्या आप जाने है मार्केट में कई ऐसे ड्रिंक है जो सीधे हमारी किडनी पर बुरा असर डालती है। एक्सपर्ट के अनुसार कुछ ड्रिंक्स का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से किडनी खराब हो सकती है और शरीर में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

1. ज्यादा Soda और Soft Drinks पीना पड़ सकता है भारी
सोडा और कई तरह की सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड और बहुत ज्यादा शुगर मौजूद होती है। ये शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट का संतुलन बिगाड़ सकती हैं। लगातार अधिक मात्रा में सेवन करने पर किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा शुगर वाली ड्रिंक्स ब्लड शुगर और वजन बढ़ाने का कारण बनती हैं, जिससे किडनी को खून फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

2. जरूरत से ज्यादा Coffee भी नुकसानदायक
कॉफी सीमित मात्रा में पी जाए तो नुकसान नहीं करती, लेकिन दिनभर में कई कप कॉफी पीना शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है। डिहाइड्रेशन होने पर खून गाढ़ा होने लगता है और किडनी को शरीर से गंदगी बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा कैफीन ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है, जो किडनी के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

3. Sports Drinks और Energy Drinks से भी रहें सावधान
आजकल जिम और फिटनेस के नाम पर स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इनमें अक्सर ज्यादा शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलरिंग एजेंट्स मिलाए जाते हैं। इनका लगातार सेवन शरीर के फ्लूइड बैलेंस को बिगाड़ सकता है। साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ने और किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ने का खतरा भी रहता है।

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण
किडनी की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, इसलिए शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनमें शामिल हैं:
-पैरों और टखनों में सूजन
-आंखों के आसपास सूजन या फुलापन
-बार-बार थकान महसूस होना
-भूख कम लगना
-नींद ठीक से न आना
-पेशाब से जुड़ी समस्याएं
-शरीर में दर्द या कमजोरी

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
कुछ लोगों में किडनी की बीमारी का जोखिम ज्यादा देखा जाता है, जैसे:
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
डायबिटीज से पीड़ित लोग
मोटापे से परेशान लोग
धूम्रपान करने वाले
जिनके परिवार में पहले किसी को किडनी रोग रहा हो

किडनी को स्वस्थ रखने के आसान उपाय
-अगर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
-दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
-जरूरत से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स और कैफीन से बचें
-संतुलित और हेल्दी डाइट लें
-ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रखें
-बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा पेनकिलर न लें
-नियमित एक्सरसाइज करें

Disclaimer:- यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News