PM Kisan Yojana : जल्द आने वाली है 22वीं किस्त, खाते में पैसे आने से पहले कर लें ये छोटा सा काम
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:10 PM (IST)
नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए यह जरूरी है कि उनकी सभी जानकारी सही और अपडेट हो। कई बार आधार, बैंक खाता या ई-केवाईसी से जुड़ी छोटी गलती के कारण किस्त अटक जाती है। अच्छी बात यह है कि किसान घर बैठे ही अपना स्टेटस जांच सकते हैं और समय रहते जरूरी सुधार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - लगातार गिरावट के बाद आज सोना हुआ महंगा, जानें 10 ग्राम गोल्ड की ताजा कीमत
स्टेटस चेक करने के लिए किसानों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो ‘Know Your Registration Number’ विकल्प से मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से इसे पता किया जा सकता है। कैप्चा कोड भरने के बाद ‘Get Details’ पर क्लिक करते ही पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
इससे यह साफ हो जाएगा कि प्रोफाइल अपडेट है या नहीं और अगली किस्त मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं है। 21वीं किस्त नवंबर में जारी की गई थी, इसलिए सामान्य अंतराल को देखते हुए 22वीं किस्त फरवरी महीने में आने की संभावना है। सरकार सभी रिकॉर्ड, ई-केवाईसी और बैंक डिटेल्स की जांच पूरी होने के बाद ही राशि जारी करती है, इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना स्टेटस जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें - डाॅक्टर ने बताया वक्त रहते पहचानें हाई BP के ये 7 छुपे लक्षण
