बार-बार प्रोफाइल चेक करने का झंझट खत्म! WhatsApp में आने वाला बड़ा अपडेट, देखें कैसे करेगा काम
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 12:48 PM (IST)
नेशनल डेस्क: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो चैटिंग के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बना सकता है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को बार-बार अलग-अलग चैट खोलकर यह देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कौन ऑनलाइन है। अब सभी ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट एक ही जगह दिखाई देगी।
कैसे काम करेगा Online Contacts सेक्शन
इस फीचर के लिए WhatsApp ऐप में एक नया सेक्शन या टैब जोड़ने वाला है। इस सेक्शन में यूजर्स को उनके सभी ऑनलाइन दोस्तों और संपर्कों की लिस्ट एक साथ दिखाई देगी। यह लिस्ट रियल टाइम में अपडेट होगी और तुरंत पता चलेगा कि कौन इस समय ऑनलाइन है। यूजर्स सीधे इस लिस्ट से किसी भी कॉन्टैक्ट को मैसेज कर पाएंगे। इससे बार-बार चैट खोलने का झंझट खत्म हो जाएगा और समय की बचत भी होगी।
यूजर्स को मिलेगा फायदा
इस नए फीचर से चैटिंग और तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। यूजर्स सीधे Online Contacts लिस्ट से मैसेज भेज सकेंगे और हर बार चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जो WhatsApp का अधिक इस्तेमाल करते हैं।
प्राइवेसी का ध्यान
WhatsApp हमेशा से यूजर्स की प्राइवेसी को प्राथमिकता देता आया है और इस फीचर में भी इसका ध्यान रखा जाएगा। उम्मीद है कि यूजर्स को अपना “Online Status” छुपाने का विकल्प मिलेगा, ताकि जो लोग अपनी एक्टिविटी नहीं दिखाना चाहते, वे इसे आसानी से कंट्रोल कर सकें।
डेवलपमेंट स्टेज में फीचर
यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं दी है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
WhatsApp लगातार ला रहा अपडेट्स
पिछले कुछ समय से WhatsApp लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिसमें AI चैट फीचर्स, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट, चैट लॉक और कई प्राइवेसी अपडेट शामिल हैं। ऐसे में Online Contacts फीचर भी यूजर्स के लिए एक बड़ा और उपयोगी बदलाव साबित हो सकता है।
