फिलीपींस दक्षिणपूर्व एशिया में सबसे तेजी से वृद्धि करती अर्थव्यवस्था बन सकता है: राजदूत

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 11:45 PM (IST)

कोलकाता: भारत में फिलीपींस की राजदूत मारिया टेरेसिटा सी डाजा ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो सालों में उनका देश दक्षिणपूर्व एशिया में सबसे तेजी से वृद्धि करती अर्थव्यवस्था के रुप में उभर सकता है।

उन्होंने कहा कि फिलीपींस की आर्थिक वृद्धि में बीपीओ, वित्तीय सेवाएं, व्यापार, निर्माण, निजी खपत और विनिर्माण अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मर्चेंट चैम्बर ऑफ इंडिया के संवाद सत्र में कहा, ‘‘ अगले दो सालों में फिलीपींस के दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे तेजी से वृद्धि करती अर्थव्यवस्था के रुप में सामने आने की संभावना है।’’  भारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी दुनिया में सबसे तेजी से वृद्धि करती अर्थव्यवस्थाओं में एक है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News