जख्मी हालत के बावजूद बुलंद की पीएचई कर्मियों ने आवाज, जारी रखा धरना

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 05:40 PM (IST)

कठुआ : गत दिवस अद्र्धनग्र होकर और नंगे पांव शहर में रोष मार्च निकालने वाले पी.एच.ई. कर्मियों ने वीरवार को जख्मी हालत के बावजूद धरना प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने अपने हितों को लेकर नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की। गत दिवस के रोष मार्च के बाद कई कर्मियों के पांच में तपती गर्मी के बीच सडक़ पर नंगे पांव चलने से जख्म हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया गया था। वीरवार को इन्हीं कर्मियों ने हौंसला दिखाते हुए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।


यूनियन के शिव नारायण ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। राज्यपाल शासन से भी उनका विश्वास उठता जा रहा है। पूर्व सरकारों और उनके नुमाइंदों ने सिवाय आश्वासनों के उन्हें कुछ नहीं दिया है। ऐसे में वे भी चुप बैठने वाले नहीं हैं और इस बार झूठे आश्वासनों में भी नहीं आएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द गौर न किया गया तो वह आंदोलन को और तेज कर देंगे। आपको बता दें कि गत वर्ष के सितंबर माह से लगातार कर्मी हड़ताल पर हैं जिसके चलते पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानियों में और इजाफा होगा।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News