पीएचई के हड़ताली कर्मियों ने  कठुआ कॉलेज मार्ग बंद कर किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 07:32 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों का संघर्ष जारी है। शनिवार को कर्मियों ने कॉलेज मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान मरण व्रत पर बैठे तीन कर्मियों की हालत खराब होने पर उन्हें जांच के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। यूनियन के शिव नारायण ने कहा कि पी.एच.ई. विभाग के कर्मी गत वर्ष के सितंबर माह से हड़ताल पर हैं। शांतिपूर्वक तरीके से वे संघर्ष जारी रखे हुए हैं। परंतु सरकार लगातार आनाकानी जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि  सरकार बेटी बचाओ, पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन बिना वेतन के वे कैसे बेटियों को बचाएंगे और पढ़ाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि वे और उनके परिवार के लोग भूखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा करने को कदम न उठाए गए तो वह आंदोलन और तेज करने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News