PGI पर लगातार बढ़ रहा मरीजों का बोझ, हर रोज हो रही इतनी सर्जरी और ऑपरेशन

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2016 - 07:35 AM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : चंडीगढ़ पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में रोजाना औसतन 10 हजार से ज्यादा मरीज जहां चैकअप के लिए आते हैं। वहीं औसतन 500 से ज्यादा छोटी और 113 बड़ी सर्जरियों को रोजाना डॉक्टर अंजाम देते हैं, जिनमें  छोटे ऑपरेशन की संख्या अधिक है जिनमें कान, नाक व गले के मरीजों शामिल हैं। इस वर्ष जून के महीने में 15349 छोटी सर्जरी हुई तो वहीं 3384 बड़ी सर्जरी को डाक्टरों ने अंजाम दिया। जून में छोटी और बड़ी सर्जरी को मिलाकर 724 ऑपरेशन किए गए। छोटी सर्जरी के मामले में भी आंखों के मरीजों की संख्या 2417 रही। हड्डियों के मरीजों की संख्या भी छोटी सर्जरी के मामले में दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी संख्या 441 रही। वहीं पी.जी.आई. में हर महीने त्वचा से संबंधी 1526 छोटी सर्जरी होती हैं।  

 

जून में न्यूरो विभाग द्वारा मरीजों के 386 बड़े आप्रेशंस हुए हैं। यूरोलोजी विभाग द्वारा 1522 सर्जरी की गई हैं। वहीं दूसरी तरफ बाल रोगों को लेकर संबंधित विभाग 350 बड़ी सर्जरी को विशेषज्ञों द्वारा अंजाम दिया गया है। छोटे आप्रेशन के मामले में दातों के रोगी पांचवें स्थान पर हैं, उनकी कुल 1300 सर्जरी हुई हैं जोकि तो बड़ी सर्जरी के मामले में पांचवें स्थान पर जर्नल सर्जरी होती हैं। पी.जी.आई. के एडवांस कॉर्डियक सैंटर में हर महीने 70 से ज्यादा बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी को अंजाम दिया जाता है। 

 

हार्ट के 136 ऑपरेशन :
पी.जी.आई. में आंख, नाक, गले, कान और हड्डियों के मरीजों की संख्या छोटी व बड़ी सर्जरी के मामले में सबसे ज्यादा हैं तो इनके बाद त्वचा रोग व दिमागी बिमारियों के मरीज आते हैं। दूसरी तरफ जून माह में हार्ट के 136 बड़े आप्रेशंस हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News