Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए कहां बढ़े और कहां घटे दाम, देखें आज का अपडेट

punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 12:37 PM (IST)

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अब घरेलू ईंधन बाजार पर भी दिखने लगा है। गुरुवार सुबह देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए, जिसमें कई शहरों में कीमतें घटी हैं तो कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में आज भी दाम स्थिर रहे।

कच्चे तेल में गिरावट, राहत के संकेत
बीते 24 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से नरमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर करीब 67.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी फिसलकर 65.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह गिरावट घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने की संभावना बढ़ा रही है।

दिल्ली-मुंबई में कोई बदलाव नहीं
देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
➤ दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
➤ मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
➤ चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76, डीजल ₹92.35 प्रति लीटर
➤ कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर


यूपी-बिहार में दिखा बदलाव
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में तेल की कीमतों में हलचल दर्ज की गई है।
➤नोएडा (गौतमबुद्ध नगर): पेट्रोल ₹94.85 (8 पैसे ↑), डीजल ₹87.98 (9 पैसे ↑)
➤ गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.44 (96 पैसे ↓), डीजल ₹87.51 (₹1.09 ↓)
➤ पटना: पेट्रोल ₹105.23 (18 पैसे ↓), डीजल ₹91.49 (17 पैसे ↓)


सुबह 6 बजे होते हैं रेट अपडेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव होता है। यह दरें केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए टैक्स, डीलर मार्जिन, वैट व अन्य चार्ज़ जोड़कर तय की जाती हैं, जिससे इनके दाम दो गुना तक पहुंच जाते हैं।

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?
ग्राहक अपने शहर में ताज़ा पेट्रोल-डीजल की कीमतें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या एचपीसीएल की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से जान सकते हैं। इसके अलावा, SMS के ज़रिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News