सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री डालने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 02:58 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने एक समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डाली थी। उन्होंने कहा कि पौनी पुलिस थाने को सूचना मिली एक व्यक्ति ने फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री डाली है जिससे एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News