पाक की गोलीबारी पर भारी पड़ रही नीली स्याही, उत्साह से मतदान कर रहे एलओसी के लोग

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 02:32 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में जम्मू पुंछ लोक सभा सीट के लिये आज पहले चरण का मतदान  हो रहा है। भारत पाक नियंत्रण रेखा के साथ सटे इलाके मेंढर और पुंछ में भी लोग भारी संख्या में अपना मतदान करने निकले हैं। लोगों का कहना है हमे कोई डर नहीं है, पाकिस्तान की गोलाबारी के बीच भी हम मतदान कर रहे हैं क्योंकि हमे लोकतंत्र पर पूरा विश्वास है और हम अमन और शांति चाहते हैं।

PunjabKesari


  मेंढर क्षेत्र के साथ सटे इलाके बलनोई में लोगों ने बहिष्कार किया पर बाद में उन्होंने मतदान में भाग लेना शुरू कर दिया। बलनोई के लोग मूल सुविधाओं की मांग के लिए चुनाव बहिष्कार कर रहे थे। वहीं  कुछ इलाकों से यह भी खबर मिली कि पोलिंग देरी से शुरू हुई क्योंकि ईविएम मशीने खराब होने की सुचना भी मिली पर बाद में मतदान शुरू करवा दिया गया। पुंछ में 11 बजे तक 32 प्रतिशत तक मतदान हो गया था। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि इस वर्ष पाकिस्तान लगातार पुंछ सेक्टर में गोलीबारी कर रहा है। लोगों में डर और तनाव का माहौल है पर फिर भी लोग देश के सबसे बड़े उत्सव में बढ़चढक़र भाग लेने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News