पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया अपना ठिकाना, बोले- जांच में करूंगा सहयोग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 07:33 PM (IST)

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अपने ठिकाने का खुलासा किया है। दरअसल, एक न्यूज चैनल को दिए  इंटरव्यू में परम बीर सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई में उनके खिलाफ चल रहे मामलों की जांच में शामिल होंगे।
 
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सुरक्षा देने संबंधित मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान उनसे उनका ठिकाना बताने के लिए कहा था। 

परम बीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में पांच मामले दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को परम बीर सिंह को कथित जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए परमबीर सिंह को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।

सुनवाई के दौरान परम बीर सिंह के वकील ने कहा था कि वह देश में ही हैं। वह फरार नहीं होना चाहते हैं।   वकील ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें मुंबई में जान का खतरा है, इसलिए वो यहां नहीं आ रहे।

हालांकि, मुद्दा यह है कि जैसे ही वह महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे, उनके जीवन के लिए एक बहुत ही वास्तविक खतरा है। 

पिछले हफ्ते, परम बीर सिंह को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने "घोषित अपराधी" किया था।

गौरतलब है कि मार्च 2021 में बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद परम बीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। वाझे को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद, परम बीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News