तिरंगे को लेकर पप्पू यादव ने दिया विवादित बयान!
punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2016 - 07:09 PM (IST)

नई दिल्ली: अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि कश्मीर में भारत का झंडा जलाना देशद्रोह नहीं है। दरअसल पत्रकारों ने जब पप्पू यादव से पूछा कि कश्मीर में भारत का झंडा जलाया जाता है क्या यह देशद्रोही नहीं है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये देशद्रोह नहीं हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए संविधान तक का हवाला दे दिया। इसके बाद भी पप्पू यादव यहीं नहीं रुके बाबाओं पर भी वो जमकर भड़के उन्होंने कहा कि जो बाबा धर्म की आड़ में धंधा कर रहे हैं उन्हें मारकर गंगा में फेंक देना चाहिए।
ऐसा पहली बार नहीं जब पप्पू यादव ने कोई विवादित बयान दिया हो। अभी हाल ही में बिहार के दरभंगा जिले में मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने ऐलान किया था कि भ्रष्ट नेताओं और अफसरों को सरेआम पीट-पीटकर मारने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देंगे। उन्होंने ये भी ऐलान किया था कि अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई स्टिंग ऑपरेशन या सबूत लाएगा तो उसको भी पच्चीस हजार का इनाम दिया जाएगा।