UP BJP President: हो गया बड़ा ऐलान... यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने पकंज चौधरी

punjabkesari.in Sunday, Dec 14, 2025 - 02:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क : केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को रविवार को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। यह ऐलान केंद्रीय मंत्री और यूपी के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वचन, शंखनाद और डमरू वादन के साथ हुई। इसके बाद पंकज चौधरी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा पंकज चौधरी को सौंपा।

यह भी पढ़ें - मनोरंजन जगत को एक और बड़ा झटका, इस फेमस एक्टर ने छोटी उम्र में की आत्महत्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नेता ब्रजेश पाठक और यूपी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद पंकज चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

महाराजगंज से सात बार सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं। उनकी नियुक्ति को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की बीजेपी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। यह कदम पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है और आने वाले चुनाव में संगठन को नई ऊर्जा और नेतृत्व प्रदान करने की उम्मीद जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News