Congress vs BJP: असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी का दामन छोड़ BJP में शामिल होंगे भूपेन बोरा, जानिए इस उल्टफेर की वजह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम में कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस स्टेट चीफ भूपेन बोरा ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है और अब वे BJP में शामिल होंगे। इसी के साथ ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि भूपेन के साथ अन्य कई नेता और समर्थक भी बीजेपी में शामिल होंगे। इस उल्टफेर से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे बीजेपी मजबूत होगी।
PunjabKesari


कांग्रेस छोड़ने के पीछे का कारण

जानकारी के लिए बता दें कि 16 फरवरी 2026 को भूपेन बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इस फैसले के पीछे का कारण उन्होंने पार्टी के अंदर बढ़ रहे मतभेद बताया है। उन्होंने खास तौर पर माजुली यात्रा और उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। मुख्यमंत्री सरमा ने बोरा से मुलाकात के बाद कहा कि एक सच्चे नेता को तब दुख होता है जब उसकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव नहीं लड़ती।

PunjabKesari

इस्तीफा और हाई कमान की नाकाम कोशिश

सोमवार को बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को भेजा था, जिसके बाद राहुल गांधी और राज्य प्रभारी जितेंद्र सिंह ने उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश की। एक समय लगा कि बोरा मान गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सरमा के उनके घर पहुँचने और लंबी मुलाकात के बाद तस्वीर साफ हो गई। सरमा ने उन्हें "असम कांग्रेस का आखिरी मान्यता प्राप्त हिंदू नेता" करार देते हुए भाजपा में उनका स्वागत किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News