दिल्ली में बुराड़ी इलाके में घर के अंदर तेंदुआ घुसने से मची अफरा तफरी, 5 लोगों पर किया अटैक

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 11:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क. दिल्ली में बुराड़ी के इलाके से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सुबह एक घर में तेंदुआ घुस गया और उसने 5 लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद तुरंत पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। हालांकि, गांव के लोगों ने तेंदुए को एक घर के अंदर कैद कर लिया और घायल 4-5 लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से अधिकारियों ने तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''  अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ जगतपुर गांव में एक घर की छत से कूद कर समीप की इमारत में घुस गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो में कुछ लोग तेंदुए का पीछा करते हुए और कुछ लोग दहशत में भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उसे सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर घटना की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां दिल्ली में वजीराबाद के जगतपुर गांव भेजी गईं। 

A leopard entered Delhi's Wazirabad residential area, triggering panic among people. Several have been reported to be injured. pic.twitter.com/4oCNomZn0u

— Republic (@republic) April 1, 2024

एक निवासी ने कहा कि तेंदुए को पहली बार तड़के साढ़े चार बजे देखा गया था और सुबह सवा पांच बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया गया। उसने कहा कि तेंदुए ने 12 से अधिक लोगों पर हमला करने की कोशिश की और उनमें से कुछ को घायल कर दिया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम के मीना ने बताया कि जगतपुर गांव के एक मकान में तेंदुआ घुसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए और उनमें से तीन की पहचान महेंद्र, आकाश और रामपाल के रूप में की गई है। वन विभाग के सात कर्मी, दिल्ली अग्निशमन विभाग का एक दल और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं।

 

बता दें बुराड़ी इलाके में तेंदुआ आने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी तेंदुआ देखा गया था और वन विभाग के अधिकारीयों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। इसके कुछ बाद पुलिस को सूचना मिली कि NH-44 पास तेंदुए का शव पड़ा मिला। जांच के बाद पता चला कि तेंदुआ हादसे का शिकार हुआ है। तेंदुए के मरने की खबर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नए तेंदुए के आने से अब फिर लोगों के अंदर दहशत बढ़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News