असम में लापता हुआ IAF का सुखोई-30MKI, जोरहाट से उड़ान के बाद टूटा संपर्क; सर्च ऑपरेशन जारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 10:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार शाम अचानक रडार से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि फाइटर जेट ने जोरहाट एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उससे संपर्क टूट गया। घटना के बाद वायुसेना ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

उड़ान के कुछ देर बाद टूटा संपर्क

जानकारी के मुताबिक Indian Air Force का Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान Jorhat Air Force Station से नियमित सॉर्टी के लिए उड़ान भरा था। रक्षा अधिकारियों के अनुसार शाम करीब 7:42 बजे विमान से आखिरी बार संपर्क हुआ। इसके बाद अचानक रडार और रेडियो कम्युनिकेशन दोनों बंद हो गए।

पहाड़ी इलाके से धमाके और धुएं की सूचना

विमान के लापता होने की खबर के बाद संदेह जताया जा रहा है कि यह Karbi Anglong जिले के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय पहाड़ियों की दिशा से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ लोगों ने आसमान की ओर धुएं का गुबार भी देखा। इन संकेतों के बाद विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायुसेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही वायुसेना ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। सर्च टीमों को संभावित इलाके में भेजा गया है, लेकिन अब तक विमान या उसमें सवार पायलट के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। चूंकि यह इलाका पहाड़ी और जंगलों से घिरा हुआ है, इसलिए राहत और खोज अभियान में मुश्किलें आने की संभावना जताई जा रही है।

सुखोई-30MKI: वायुसेना की ताकत

  • Sukhoi Su-30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में गिना जाता है।
  • यह रूसी तकनीक पर आधारित ट्विन-इंजन मल्टीरोल फाइटर जेट है
  • हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों तरह के मिशन में सक्षम
  • लगभग 8 टन तक हथियार ले जाने की क्षमता
  • लंबी दूरी तक ऑपरेशन करने की क्षमता
  • 4.5 जनरेशन का अत्याधुनिक फाइटर जेट
  • यह विमान भारतीय वायुसेना की रणनीतिक ताकत का अहम हिस्सा माना जाता है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल रक्षा मंत्रालय या वायुसेना की ओर से विमान के क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सर्च ऑपरेशन के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News