Firing: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा यह राज्य, लोगों में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 08:56 AM (IST)
Delhi Police Encounter Outer North : दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले की टीम ने मंगलवार (10 मार्च 2026) की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। बवाना इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों, मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय को एक कड़े मुकाबले के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने पुलिस पर करीब 11-12 राउंड गोलियां बरसाईं लेकिन जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट और जवाबी फायरिंग ने खेल पलट दिया।
घेराबंदी और तड़तड़ाहट: जब पुलिस ने बिछाया जाल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बवाना हत्याकांड के शूटर इलाके से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने अपनी बाइक रोकने के बजाय सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ 12 गोलियां चलाईं। पुलिस के कुछ जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े और उन्हें दबोच लिया गया।
कौन हैं ये बदमाश?
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय के रूप में हुई है। ये दोनों हाल ही में बवाना में हुए एक मर्डर केस में वांछित (Wanted) थे। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
मुठभेड़ में घायल हुए दोनों शार्प शूटर्स को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से उनके हथियार और बाइक भी बरामद कर ली है। अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों की गिरफ्तारी से बवाना के कई अन्य आपराधिक मामलों के राज भी खुल सकते हैं।
