नापाक पाक की करतूत : एलओसी पर सन्देश लिखकर भेज रहा कबूतर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 11:24 AM (IST)

जम्मू : अरनिया बार्डर पर एक पाकिस्तानी कबूतर पकड़ा गया। कबूतर पर उर्दू भाषा में एक अक्षर और एक नंबर भी लिखा पाया गया। लोगों ने कबूतर को पकडक़र सेना के हवाले कर दिया। यह कबूतर देवीगढ़ इलाके में पकड़ा गया। 


जानकारी के अनुसार कबूतर पर उर्दू में एक नाम लिखा था जोकि रफीकी जट्ट नाम के व्यक्ति का है। वहीं एक नंबर भी लिखा हुआ मिला जो डी 3454650397 है। पुलिस इसे डी कोड करने का प्रयास कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कबूतर को जासूसी के लिए भेजा गया था। इससे पहले भी इसी तरह के कबूतर और कई बार गुब्बारे में भी देखे जा चुके हैं।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News