पाकिस्तान को संघर्ष विराम उल्लंघन का मुहतोड़ जवाब, भारतीय सेना ने तबाह की कई चौकियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 06:06 PM (IST)

जम्मू : पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया है। इंडिया के जवानों ने कार्रवाई करते हुये पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया। सीमा पार उठती आग की लपटों को स्थानीय निवासियों ने भी देखा है। उन्होंने बताया कि उस तरफ से मल्टी बैरल गन से शुक्रवार शाम से भारी गोलीबारी की जा रही थी। हमारी सेना ने जब उस पोस्ट को उड़ाया तो आग की लपटें दिखाई दीं।


गौरतलब है कि पाकिस्तानी गोलीबारी में शुक्रवार को एक एसपीओ घायल हो गया था। उसे अस्पताल भर्ती किया गया है। पाक सैनिक भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहे हैं। इस वर्ष पाकिस्तान अभी तक 60 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन कर दिया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News