सर्जिकल पर राहुल गांधी ने कसा PM मोदी पर तंज

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 04:01 PM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उत्तरी सैन्य कमान के कमांडर रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। 

PunjabKesari
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि जनरल ने एक सच्चे सिपाही की तरह बोला है। मिस्टर 36 को सेना को व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में प्रयोग करने में शर्म नहीं आती है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग किया और राफेल डील के द्वारा अंबानी की संपत्ति को तीस हजार करोड़ बढ़ा दिया। राहुल ने मजाक बनाते हुए मिस्टर 36 शब्द का प्रयोग पीएम मोदी के '56 इंच सीने' के लिए किया है। मोदी सरकार 36 राफेल विमान खरीद रही है। माना जा रहा कि राहुल ने इसी पर तंज करते हुए मिस्टर 36 लिखा है। 

PunjabKesari
आपको बतां दे कि सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के दो साल बाद लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने कहा था कि इसे लेकर प्रचार करना अनुचित नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सर्जिकल स्ट्राइक पर और कितनी राजनीति की जाएगी? सेना की सर्जिकल स्ट्राइक सही थी या गलत क्या यह भी राजनेताओं से पूछा जाएगा


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News