भारत की सीमा पर जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 05:50 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को शुक्रवार को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया से कहा कि भारत के संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक खतरा है।

 

फैसल ने आरोप लगाया कि भारत ने 24 अक्टूबर को शाहकोट और खुईरट्टा सेक्टरों में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय सेना की बिना उकसावे के गोलीबारी के कारण तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। 

 

बता दें कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने संबंधी भारत के फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने का आग्रह किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News