एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 12:44 PM (IST)

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें। 

महाराष्ट्र में नदी में गिरी यात्रियो से भरी बस, 13 की मौत
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।  ये यात्री कोंकण क्षेत्र के गणपतिगुड़ी गांव से भगवान गणेश की पूजा करके पुणे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी योजना कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन की भी थी।

यूपी के कासगंज में ABVP की तिरंगा यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक तनाव, एक की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस मनाने के दौरान दो समुदायों में संघर्ष हो गया, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 9 अन्य इस झगड़े में घायल हुए। कासगंज में विश्व हिंदू परिषद और एबीपी के कार्यकर्ताओं के रैली निकालते समय ये झगड़ा शुरू हुआ था। हालात काबू में रखने के लिए धारा 144 लागू है। 

पाकिस्तान ने नौशेरा में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की और मोर्टार दागे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वक्त के साथ घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

ठंड का कहर जारीः मौसम में बदलाव होते ही एक बार फिर ट्रेनों के पहियो पर लग गए ब्रेक
ट्रेनों की रफ़्तार पटरी पर लौट रही थी, लेकिन मौसम में बदलाव होते ही एक बार फिर ट्रेनों के पहियो पर ब्रेक लग गए है। शनिवार को घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य रही, जिसका सीधा असर ट्रेनों पर देखने को मिला। ट्रेने घंटो देरी से स्टेशन पर पहुंची रही है और रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

गणतंत्र दिवस पर लंदन में भिड़े भारत-पाक समर्थक, लगे आजाद कश्मीर के नारे
लंदन में भारतीय गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान द्वारा काला दिवस अभियान चलाया गया। मध्य लंदन में स्थितभारतीय उच्चायोग (इंडिया हाऊस)के बाहर  भारत-पाक समर्थकों में भिड़ंत हो गई और टकराव जैसे हालात पैदा हो गए। पाकिस्तान मूल के लॉर्ड नजीर अहमद के नेतृत्व  में भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया जिसका कई भारतीय और ब्रिटिश समूहों ने विरोध भी किया। 

ब्रिटिश सिख किशोरी ने रची थी सीरिया जाकर IS में शामिल होने की साजिश
इस्लाम धर्म अपनाने वाली 18 साल की एक ब्रिटिश सिख लड़की ने इस्लामिलक स्टेट आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने के प्रयास में पसपोर्ट आवेदन की तस्वीर पर स्कूल शिक्षक के हस्ताक्षर लेने के लिए तिकड़म लगाने का प्रयास किया था। एक अदालत को यह जानकारी दी गई।

IPL Auction: खिलाड़ियों की नीलामी जारी, जानें काैन कितने में बिका
 विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम आज जब आईपीएल की दो दिवसीय खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे तो बेन स्टोक्स और रविचंद्रन अश्विन पर भारी भरकम बोली लगने की संभावना है। इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे जिसमें 361 भारतीय हैं। 

IND vs SA: जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को चाहिए 224 रन, भारत को 9 विकेट
जोहांनिसबर्ग में चल रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चाय काल के बाद 247 रन पर सिमटी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 241 रन का टारगेट दिया था। जवाब में खेलने आई दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही। 

बजट 2018: अरुण जेटली से नौकरीपेशा लोगों की क्या हैं उम्मीदें, जानिए
 1 फरवरी 2018 को पेश किए जाने वाले आम बजट 2018 से देश के हर वर्ग को कुछ न कुछ उम्मीदें हैं, इनमें से सबसे प्रमुख देश का वेतनभोगी वर्ग है, यानी देश का आम करदाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बार के आम बजट से देश के वेतनभोगी वर्ग को एक राहत की खबर मिल सकती है।

बजट 2018: रेल यात्रियों को वित्त मंत्री से हैं अलग अलग उम्मीदें
1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर सभी को उम्मीदें है। रेल यात्रियों की सुविधाओं पर इस बजट में खासा ध्‍यान दिया जा सकता है। जानिए इस बार बजट में रेलवे को लेकर यात्रियों की क्या उम्मीदें हैं।

रेप के बाद पोस्ट करने लगी न्यूड तस्वीरें, वजह जान हैरत में लोग
मरीका में रेप की शिकार हुई लड़की ने अपने न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को हैरत में डाल दिया है।अमरीका  में जॉर्जिया  की रहने वाली सूजी लारसन 13 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार हुई थी। इसके बाद 2 लोगों ने उनके साथ रेप किया। ऐसी घटनाओं के बाद वे खुद से नफरत करने लगी थी। 

राष्ट्रपति से सम्मानित महिला कांस्टेबल के साथ ट्रेन में छेड़छाड़, ट्वीट कर मांगी मदद
देश के 69वें गणतंत्र दिवस पर जहां एक तरफ नारी शक्ति देखने को मिली वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला कान्सटेबल को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। गरीबों की मसीहा के नाम से मशहूर दुर्ग की आरक्षक स्मिता तांडी के साथ ट्रेन में एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने बदतमीजी और छेड़छाड़ की। स्मिता ने ट्वीट के जरिए आरपीएफ से मदद मांगी जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

चाय पीते-पीते तान्या को दिल दे बैठे थे बॉबी, खूबसूरत के मामले हीरोइनों को देती है कड़ी टक्कर
एक्टर धमेंद्र के छोटे बेटे आज 51 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 27 जनवरी, 1967 को मुंबई में हुआ था। हॉलांकि अपने पिता की तरह बॉबी अपनी पहचान बॉलीवुड में पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाए। उनकी अपकमिंग फिल्म रेस 3 है। 

गणतंत्र दिवस की परेड देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, याद आए दिल्ली के दिन
आज गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ है। बॉलीवुड स्टार सोशल मीडिया पर इस दिन से जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में सदी के महानायक यानी की अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने अपने दिल्ली के दिनों की याद ताजा की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News