ख्वाजा आसिफ का खुलासा, कहा-भारत युद्ध छेड़ता है तो चीन पाकिस्तान का साथ देगा

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2016 - 02:50 PM (IST)

नई दिल्ली : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक ऐसी बात कही जिससे चीन और भारत के रिश्तों में खटास आ सकती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अगर भारत युद्ध की शुरुआत करता है ताे चीन उनके साथ खड़ा होगा। उन्होंने बताया कि चीन पाकिस्तान का रक्षा संबंधी सभी मामलों में सपाेर्ट कर रहा है। रक्षा मंत्री ने इस दौरान भारत पर कई आरोप लगाए। 

दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव 
उरी हमले के बाद न्यूक्लियर पावर वाले दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान उरी हमले में शामिल होने की बात को लगातार नकार रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सूत्राें के अनुसार पाकिस्तान नेवी की मदद के लिए बलूचिस्तान के ग्वाडर पोर्ट पर चीन अपने युद्धपोत तैनात करेगा। पाकिस्तान इसके साथ ही द्विपक्षीय व्यापार भी करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News