पाक सेना ने मेंढ़र सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन, नागरिक घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 11:28 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकते रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पाक सेना ने जम्मू कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक द्घारा इस दौरान रिहायशी इलाकों और सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया। मेंढर सेक्टर के गोहलाद गांव में सीमपार से हुई गोलीबारी में मोहम्मद रफीक (52) अपने घर के बाहर गोली लगने से घायल हो गए। घायल रफीक को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उनकी जांघ में हुए घाव का इलाज किया जा रहा है। वहीं भारतीय सेना ने पाक को इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

PunjabKesari

इससे पहले पाक सेना ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के आसपास पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर मोर्टार दागे थे। भारतीय सेना द्घारा पाक को इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।इसके साथ ही एलओसी के साथ सटे रिहायशी इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। पाकिस्तानी सैनिक कई बार छोटे हथियारों का इस्तेमाल करने के बाद रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार दागना शुरू कर देते हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा किए गए इस सीजफायर उल्लंघन में किसी तरह के जान व माल के नुकसान होने का खबर नहीं थी। गोलीबारी करीब 3 बजे शुरू हुई। मनकोट सेक्टर में सीमा में तैनात सुरक्षाबलों पर पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई में गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। बीते एक घंटे से दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा था।गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद रिहायशी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था । फिलहाल उन्होंने सुरक्षित स्थानों की आड़ ले ली थी।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी ने मंडी तहसील के सावजियां इलाके में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई गोलीबारी दो घंटें तक जारी रही। पाक की ओर से इस दौरान मोर्टार शैलिंग की गई। भारतीय सेना द्घारा पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। करीब घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा था। गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद रिहायशी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News