पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी, ममता बनर्जी को हराने वाले BJP उम्मीदवार के PA की गोली मारकर हत्या
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 11:49 PM (IST)
नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ को करीब से गोली मार दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक के रूप में कार्यरत रथ को कथित तौर पर एक सड़क पर निशाना बनाया गया।
सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में रथ को कई गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद, पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में मौजूद हैं और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
