''हम हारे नहीं, पीएम मोदी और शाह की जोड़ी ने मिलकर हराया है'', बंगाल में हार पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 04:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC की हार के बाद आज सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान ममता ने EC पर तीखा प्रहार करते हुए चुनाव परिणामों को 'जनादेश की लूट' करार देते हुए जीत की नैतिकता पर सवाल उठाए। इसी के साथ ममता ने इसे एक सोची- समझी साजिश बताते हुए कहा कि मतदाताओं की सूची से करीब 90 लाख वोट हटाए गए। साथ ही यह भी दावा किया कि BJP ने लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि "100 से अधिक सीटों की लूट" करके यह जीत हासिल की है।

पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना 

इसी के साथ ममता ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय मशीनरी और हर संभव हथकंडे अपनाकर उन्हें हराया गया है।ममता ने कहा है कि वे इस लड़ाई में अकेली नहीं हैं। विपक्ष उनके साथ एकजुट है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News