ऑक्सीजन Emergency: दिल्ली के अस्पतालों में बचा है कुछ ही घंटों का स्टॉक, यहां है पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 12:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना से मची भारी तबाही के बीच कुछ राज्य मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट की दखल और सरकार द्वारा आपूर्ति कराए जाने के आश्वासन के बावजूद राजधानी के हालात नहीं सुधर रहे हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में महज  2 दिन का स्टॉक बचा है। बाकी अस्पतालों की भी यही स्थिति है, या तो ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर है, या फिर कुछ ही घंटों का स्टॉक बचा है। यहां देखें किस अस्पताल में बचा है कितना स्टॉक:-

PunjabKesari

अस्पताल                                     स्टॉक
लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल         12 घंटे  
राजीव गांधी हॉस्पिटल                       11 घंटे
संजय गांधी हॉस्पिटल                        3 घंटे
आचार्य श्रीभिक्षु हॉस्पिटल                   9 घंटे
अंबेडकर नगर हॉस्पिटल                   24 घंटे
बुराड़ी हॉस्पिटल                            10 घंटे
मणिपाल हॉस्पिटल                         12 घंटे
डीडीयू                                        24 घंटे  
डॉ. बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल    10 घंटे  
गुरु तेग बहादुर अस्पताल                9 घंटे   

 

11 बड़े निजी अस्पतालों का ब्यौरा

अस्पताल                                      स्टॉक
मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग          2 घंटे
गंगाराम हॉस्पिटल                         24 घंटे
बत्रा हॉस्पिटल, तुगलकाबाद             9 घंटे
बीएल कपूर हॉस्पिटल, पूसा रोड      48 घंटे  
होली फैमिली हॉस्पिटल, ओखला     9 घंटे  
इंद्रप्रस्थ अपोलो                         12 घंटे  
महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल            24 घंटे  
मैक्स हॉस्पिटल, पटपडग़ंज             3 घंटे  
वेंकटेश्वर हॉस्पिटल                      5.5 घंटे
श्रीबालाजी एक्शन हॉस्पिटल           36 घंटे  
सेंट स्टीफन हॉस्पिटल                  15 घंटे

 
वहीं इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया कि कोविड-19 के गंभीर रोगियों का इलाज कर रहे राष्ट्रीय राजधानी के उन अस्पतालों को फौरन किसी भी तरीके से ऑक्सीजन मुहैया कराई जाए जो इस गैस की कमी से जूझ रहे हैं। उच्च न्यायालय ने कहा कि केंद्र हालात की गंभीरता को क्यों नहीं समझ रहा? हम इस बात से स्तब्ध और निराश हैं कि अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो रही है लेकिन इस्पात संयंत्र चल रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें कि केंद्र ने बुधवार को दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा 378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया है। मगर दिल्ली सरकार के हिसाब से अभी  भी यह कम है।  ​उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तुरंत राजधानी का कोटा बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण दिल्ली के अस्पतालों में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के अनुसार दिल्ली के कोटे में आने वाली ऑक्सीजन के मौजूदा कोटा को बढ़ाकर 700 मीट्रिक टन किया जाए। दिल्ली सरकार ने बताया कि अस्पतालों में लगभग 18 हजार कोरोना के मरीज भर्ती हैं इसमें न केवल दिल्ली के मरीज ही हैं बल्कि आसपास के राज्यों के मरीज भी शामिल हैं और सबको ऑक्सीजन की जरूरत है। इसीलिए बाकी राज्यों की तरह ही दिल्ली में भी ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News