ओपिनियन पोल: इन तीन राज्यों में होगा भाजपा का क्लीन स्वीप, कांग्रेस की बनेगी सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 11:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  साल 2018 के आखिर में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। इस बीच एबीपी न्यूज सी वोटर ने तीनों राज्यों के चुनाव के लिए ओपिनियन पोल किया है। इसके मुताबिक तीनों राज्यों में भाजपा को झटका लग सकता है और कांग्रेस बहुमत हासिल कर सकती है। बता दें कि फिलहाल तीनों राज्यों में भाजपा सत्ता पर काबिज है।

सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से कांग्रेस को 117 भाजपा को 106 और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी 54 प्रतिशत लोगों की पसंद बने हुए हैं और राहुल गांधी को 25 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत, कांग्रेस को 39 प्रतिशत और अन्य को 15 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

छत्तीसगढ़ में कुल 90 में से कांग्रेस को 54, भाजपा को 33 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि छत्तीसगढ़ के सीएम के रूप में 34 प्रतिशत लोगों की पसंद अभी भी रमन सिंह बने हुए हैं। राजस्थान की कुल 200 सीटों में कांग्रेस को 130, भाजपा को 57 और अन्य को 13 सीटें मिलने का अनुमान है। मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलौत 41 प्रतिशत, वसुंधरा राजे सिंधिया 24 प्रतिशत और सचिन पायलट 18 प्रतिशत लोगों की पसंद बताए जा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश में ओपिनियन पोल

  • बीजेपी- 40%
  • कांग्रेस- 42%
  • अन्य- 18 %

PunjabKesari

ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार

  • कुल सीट- 230
  • बीजेपी- 106
  • कांग्रेस- 117
  • अन्य- 7

मध्य प्रदेश में सीएम की पसंद 

  • शिवराज सिंह चौहान- 42 %
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया 30%
  • कमलनाथ 7%

लोकसभा चुनाव में किसे कितने वोट ?

  • बीजेपी- 46%
  • कांग्रेस- 39%
  • अन्य- 15 %

 

छत्तीसगढ़ में ओपिनियन पोल

  • विधानसभा में किसे कितने वोट ?
  • बीजेपी- 39%
  • कांग्रेस- 40%
  • अन्य- 21 %

सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों के बीच मात्र एक प्रतिशत वोटों का अंतर है। बीजेपी को 39 प्रतिशत लोग अपना समर्थन जता रहे हैं तो कांग्रेस के हिस्से 40 प्रतिशत लोगों का समर्थन है।

ओपिनियन पोल: रमन सिंह के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़

PunjabKesari
किसे कितनी सीट ?

  • कुल सीट- 90
  • बीजेपी- 33
  • कांग्रेस- 54
  • अन्य- 3

छत्तीसगढ़ में सीएम की पसंद 

  • रमन सिंह- 34 %
  • अजीत जोगी- 17%
  • भूपेश बघेल 9%

लोकसभा चुनाव में किसे कितने वोट ?

  • बीजेपी- 46%
  • कांग्रेस- 36%
  • अन्य- 18 %

सर्वे के मुताबिक राज्य में भले लोग कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहते हैं लेकिन केंद्र में वे बीजेपी को भारी समर्थन दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी को 46 प्रतिशत तो कांग्रेस को 36 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ में पीएम की पसंद 

  • मोदी 56%
  • राहुल 21%

सर्वे के मुताबिक 56 प्रतिशत लोग पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी को अपनी पसंद बता रहे हैं तो राहुल गांधी को 21 प्रतिशत लोग पीएम के रूप में पसंद कर रहे हैं। यहां भी पीएम मोदी की लोकप्रियता राहुल गांधी पर भारी है।

राजस्थान का ओपिनियन पोल

  •  किसे कितने वोट ?
  • बीजेपी- 37%
  • कांग्रेस- 51%
  • अन्य- 12 %

एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक राजस्थान में भी सत्ता विरोधी लहर चल रही है। यहां कांग्रेस को 51 प्रतिशत तो बीजेपी को महज 37 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। अन्य के हिस्से 12 प्रतिशत लोगों का समर्थन है।

किसे कितनी सीट ?

  • कुल सीट- 200
  • बीजेपी- 57
  • कांग्रेस-130
  • अन्य- 13

राजस्थान में सीएम की पसंद 

PunjabKesari

  • वसुंधरा राजे- 24 %
  • अशोक गहलोत- 41 %
  • सचिन पायलट-18 %

लोकसभा चुनाव में किसे कितने वोट ?

  • बीजेपी- 47%
  • कांग्रेस- 43%
  • अन्य- 10%

राजस्थान में पीएम की पसंद 

  • मोदी 55%
  • राहुल 22%

सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News