राजोरी में एलओसी पर पाक का संघर्षविराम उल्लंघन, 1 नागरिक घायल

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 06:03 PM (IST)

राजोरी: पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तानी गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने राजोरी में एलओसी और सिविल क्षेत्रों को निशाना बनाते हुये छोटे हथियारों से कुछ देर के लिए फायरिंग की।

PunjabKesari


 आपको बता दें कि वीरवार को पुंछ जिले में कलाई पुल का उद्धघाटन करने आये नार्दन कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि सेना  हर समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है और हम दुश्मन की हर नापाक हरकत का जवाब दे रही है।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आए दिन नियंत्रण रेखा पर आतंकवादिओं की घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी कर रहा है। 

PunjabKesari


 जनरल सिंह ने कहा की वर्ष 2018 सुरक्षाबलों के लिए बेहतरीन वर्ष रहा इस वर्ष में सुरक्षाबलों ने 250 अधिक आतंकवादिओं को ढेर किया वहीं 54 के करीब आतंकी एवं उनके सहयोगियों को जिंंदा पकड़ा है जबकि 4 आतंकियों ने बन्दूक छोडक़र मुख्यधारा  में कदम रखा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News