प्रेमानंद महाराज की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, आश्रम से जारी पत्र पढ़ यूजर्स ने ली राहत की सांस

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 12:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया की दुनिया में अफवाहों की रफ्तार बिजली से भी तेज होती है- और इसी रफ्तार ने बीते दिनों संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज को लेकर भक्तों के बीच बेचैनी फैला दी। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि महाराज जी की तबीयत खराब है। इन झूठी खबरों ने श्रद्धालुओं में चिंता और भ्रम का माहौल बना दिया। लोग लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट खोज रहे थे। अब इस पूरे मामले पर आश्रम की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर सच्चाई सामने आ गई है।

आश्रम ने क्या कहा?

श्री हित राधा केली कुंज परिवार, श्रीधाम वृंदावन की ओर से 8 अक्टूबर 2025 को एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में साफ लिखा गया है कि- “पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज पूर्णतः स्वस्थ हैं, वे अपनी नियमित दिनचर्या का पालन कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।” सिर्फ इतना ही नहीं, पत्र में यह भी बताया गया कि प्रातःकालीन पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन यह स्वास्थ्य कारणों से नहीं बल्कि नियमित कार्यक्रम में बदलाव के तहत किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

अफवाहों से बचने की अपील

आश्रम ने भक्तों से सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी और भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि- “कृपया केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की निराधार अफवाह को न फैलाएं।” हाल ही में महाराज जी का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर लोगों ने गलत निष्कर्ष निकाल लिए। अब स्पष्ट कर दिया गया है कि वह वीडियो करीब 2 साल पुराना है।

भक्तों में राहत की लहर

जैसे ही आश्रम का आधिकारिक पत्र सामने आया, भक्तों और अनुयायियों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोग आभार जताते हुए लिखने लगे-“देश की दुआएं महाराज जी के साथ हैं।” कई भक्तों ने कहा कि अब भ्रम दूर हो गया है और वे इस बात से खुश हैं कि गुरुदेव पूरी तरह स्वस्थ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News