दिल्ली पहुंचा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’! LNJP अस्पताल में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 01:22 PM (IST)

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में पैदा हुए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ ने कल भारत में भी दस्तक दे दी थी इसके साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं, इसके साथ ही सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दिल्ली में शुक्रवार को ‘ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हुई
जानकारी के मुताबिक,  दो लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि, अन्य के जांच नतीजें आने बाकी है।  बताया जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को ‘ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। गुरुवार तक LNJP में 8 मरीज भर्ती थे, सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 


राजस्थान में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना से संक्रमित
वहीं इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में भी शुक्रवार को एक ही परिवार को 5  लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं,  परिवार ने जानकारी दी है कि उनके रिश्तेदार दक्षिण अफ्रीका से भरत आए थे।

 
कर्नाटक में 2 लोगों में पाया गया ‘ओमिक्रॉन’  वेरिएंट
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में 2 लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ 
 के संभावित मामले मिले हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने जानकारी देते हुए कहा था कि 2 लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं, एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है और दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है, वह वापस चला गया है, एक अन्य 46 वर्षीय डॉक्टर है, उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News