ऑफ द रिकॉर्डः दक्षिण के नए मोदी हैं बी.एल. संतोष!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 05:21 AM (IST)

नई दिल्लीः क्या कभी बी.एल. संतोष के बारे में सुना है? यदि नहीं, तो नुक्सान पूरी तरह से आपका है। वह भाजपा के क्षितिज पर नए व्यक्ति हैं। सत्तारूढ़ पार्टी में कई लोग यह कहते हैं कि वह दक्षिण के नरेंद्र मोदी हैं, हालांकि पी.एम. की तरह करिश्माई नहीं हैं। यदि मोदी गुजरात में भाजपा को सत्ता में लाए थे, तो संतोष 2008 में कर्नाटक में भगवा पार्टी को सत्ता में लेकर आए। यदि मोदी ने केशुभाई पटेल को सी.एम. के रूप में स्थापित किया, तो संतोष ने बी.एस. येद्दियुरप्पा को सी.एम. के रूप में स्थापित किया। 
PunjabKesari
संतोष ने तब से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 11 साल बाद संगठन के भाजपा महासचिव प्रभारी के रूप में पदोन्नत हुए। संतोष एक कैमिकल इंजीनियर, कुंवारे और 24&7 आर.एस.एस. कार्यकत्र्ता, सख्त और किसी को भी गैर नहीं समझने वाले हैं। वह तकनीक प्रेमी, खुले दिमाग और नए विचारों वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ को 10 बार देखा, यह समझने के लिए कि दृश्य माध्यम से पार्टी कार्यकत्र्ताओं में देशभक्ति की भावना कैसे जगाई जा सकती है। वह स्वर्गीय  सुंदर सिंह भंडारी के दिनों की याद दिलाते हैं, जिन्होंने अटल-अडवानी-नानाजी देशमुख के साथ पार्टी का निर्माण किया था। 
PunjabKesari
हाल ही में भाजपा की उन्नति का श्रेय मोदी-शाह-नड्डा त्रिमूर्ति को जाता है, लेकिन इस पूरे अभ्यास के पीछे बी.एल. संतोष हैं जिन्होंने 4 शक्तिशाली महासचिवों और 7 उपाध्यक्षों को बाहर का दरवाजा दिखाया था। बेशक उनमें से कुछ को सरकार में समायोजित किया जा सकता है और कु छ अन्य को राज्यपालों के रूप में भेजा जा सकता है, लेकिन संतोष ने आर.एस.एस. और पार्टी आलाकमान को आश्वस्त किया कि भाजपा को तत्काल जरूरत नए युवा की है अगर वह 5 प्रमुख दक्षिणी राज्यों, उत्तर पूर्व और पश्चिम बंगाल में पैर जमाना चाहती हैै। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News