शेरवानी और सेहरा सजाकर डिलीवरी देने निकला दूल्हा, Viral Video सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 11:56 AM (IST)
Groom In Sherwani Delivery Rider Viral Video : शादी का दिन किसी भी इंसान की जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से एक होता है। इस खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन अपने दिन को यादगार बनाने और रस्मों को सही तरीके से निभाने की कोशिश करते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक दूल्हे के गेटअप में बाइक पर डिलीवरी देता नजर आ रहा है।
हालांकि बाद में यह बात साफ हो गई कि यह वीडियो केवल 'रिएक्शन बेस्ड कंटेंट' (Reaction-Based Content) है जिसे इंटरनेट पर लाइक्स और व्यूज जुटाने के मकसद से बनाया गया था। वायरल हो रही वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक दूल्हे की पारंपरिक पोशाक (अटायर) में नजर आ रहा है। उसने भारी शेरवानी पहन रखी है और सिर पर सेहरा भी बंधा हुआ है।
यह डिलीवरी बॉय अपने पैसे से खाना खरीदकर हर शाम एक बुज़ुर्ग महिला को देने जाता था, क्योंकि वह उसकी स्कूल टीचर रह चुकी थीं।
— Arnav 2.0 (@Arnav_Singh293) August 6, 2026
उनका कोई परिवार नहीं था और वह अकेली रहती थीं।
बुढ़ापे की वजह से वह बहुत कमज़ोर हो गई थीं, इसलिए वह रोज़ घर जाने से पहले उन्हें खाना ज़रूर पहुँचाता था।… pic.twitter.com/UpBSZp36Nf
पहली नजर में देखकर यही लगता है कि युवक अपनी बारात लेकर जा रहा है या मंडप की तरफ बढ़ रहा है। अगले ही पल युवक शादी के कपड़ों में ही मोटरसाइकिल चलाता हुआ डिलीवरी देने के लिए निकल पड़ता है। रास्ते में जब वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुकता है तो वहां मौजूद लोग उसे देखकर दंग रह जाते हैं।
दूल्हे के पहनावे में एक युवक को आम दिनों की तरह काम करते देख वहां मौजूद लोग उत्सुक हो गए। कई लोग दूल्हे को इस रूप में देखकर मुस्कुराने लगे तो कुछ लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल निकालकर उसकी तस्वीरें खींचना और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप पर खड़े राहगीरों ने उससे सवाल पूछा कि शादी जैसे अहम दिन पर भी वह काम (डिलीवरी) क्यों कर रहा है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से ही तहलका मचा रहा है। हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। व्यूज पाने के लिए बनाया गया वीडियो: हालांकि यह वीडियो वास्तविक घटना न होकर एक प्रायोजित या स्क्रिप्टेड रिएक्शन वीडियो (Prank or Scripted Video) है जिसे केवल मनोरंजन और ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया है। सच्चाई जानने के बावजूद, सोशल मीडिया यूजर्स युवक के इस अनोखे अंदाज और फनी कॉन्सेप्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।
