काश PM मोदी तानाशाह होते ... Rupali Ganguly के बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोल
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 07:29 PM (IST)
Rupali Ganguly on PM Modi : टीवी की मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता रुपाली गांगुली इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में की गई उनकी एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान के बाद इंटरनेट पर लोगों को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहां कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की, वहीं संख्या में लोगों ने उनका समर्थन करते हुए उनके पक्ष में भी अपनी राय रखी।
हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें के छोटी बच्ची देश के प्रधानमंत्री के बारे में गलत भाषा का प्रयोग करती दिखाई दी। इतना ही नहीं वो उनकी तस्वीर के ऊपर चप्पल भी मार रही है। इस वीडियो को देखने के बाद रुपाली गांगुली खुद को रोक नहीं पाईं और कहा की इस तरह से देश के इतने बड़े व्यक्ति का अपमान करना बहुत ही गलत है और इसका दंड जरूर मिलना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने लिखा कि- खास मोदी दी सच में तानाशाह होते।
नरेंद्र मोदी डिक्टेटर हैं
इसी के साथ रुपाली गांगुली ने एक अन्य पोस्ट को भी री-शेयर किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने वाली नाबालिक लड़के के खिलाफ कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं की गई, जबकि अभिनेता विजय और तृषा कृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उद्यानिधि स्टालिन को हिरासत में लिया गया। पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि- नरेंद्र मोदी डिक्टेटर हैं। रुपाली द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट का लोगों ने समर्थन किया।
सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल
उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक जंग छिड़ गई है। कई लोगों ने तो उनका साथ दिया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनके मशहूर टीवी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में निभाए गए 'मोनिशा' के किरदार का हवाला देते हुए कटाक्ष किया। एक यूजर ने टिप्प्णी की, मोनिशा बेटा, दोबारा स्कूल जाओ और संविधान व इतिहास पढ़ो।
इसके अलावा कई लोगों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में तानाशाही जैसी बातों का समर्थन करना उचित नहीं है। कुछ यूजर्स ने इतिहास के तानाशाहों का उदाहरण देते हुए रुपाली के बयान पर सवाल उठाए और उनकी टिप्पणी की आलोचना की।
