दिल्ली में आज से शुरू होगा Odd-Even (पढ़ें 4 नवंबर की खास खबरें)

punjabkesari.in Monday, Nov 04, 2019 - 05:04 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर सम-विषम योजना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले दिन दिल्ली की सड़कों पर केवल ऐसे निजी वाहन चल सकेंगे जिनके नंबर प्लेट का अंतिम अंक सम संख्या हो। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और शहर के लिए इस नियम का पालन करें।
PunjabKesari
अमित शाह से आज मुलाकात करेंगे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के मध्य गतिरोध और बेमौसम बारिश से फसल की बर्बादी के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिये आज दिल्ली रवाना होंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 24 अक्टूबर को आए नजीतों में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली है जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की।
PunjabKesari
दिल्ली में आज हड़ताल पर रहेंगे वकील
दिल्ली उच्च न्यायालय और सभी जिला अदालतों के वकीलों ने तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच हुयी झड़प को लेकर आज काम नहीं करने का फैसला किया है। वकीलों ने कहा कि वे किसी भी प्रकार के न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे और सिर्फ जूनियर वकील विभिन्न मुद्दों पर तारीख लेने के लिये अदालत में पेश होंगे।
PunjabKesari
केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद आज से लगेगा जम्मू में दरबार
जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सरकार का पहला दरबार आज से जम्मू में सज जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू सचिवालय पहुंचेंगे और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे। खास बात यह होगी कि आम लोगों के लिए सोमवार से दरबार दो घंटे के लिए खुलेगा। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कोई भी नागरिक अपनी फरियाद लेकर दरबार में पहुंच सकता है।
PunjabKesari
नई हरियाणा विधानसभा का पहला सत्र आज
हरियाणा विधानसभा के आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सत्र के दौरान नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेरी से विधायक रघुवीर सिंह कादियान हरियाणा की 14वीं विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) होंगे और वह नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पांच नवंबर को विधानसभा को संबोधित करेंगे। यह नयी विधानसभा का पहला सत्र होगा।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News