एक बार फिर चर्चा में नूपुर शर्मा, रायबरेली से चुनाव लोकसभा में उतार सकती है BJP, अरविंद केजरीवाल के खिला लड़ चुकी हैं चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 06:03 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें रायबरेली से चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, BJP नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। इस बीच सोमवार को बीजेपी सीईसी की बैठक होगी। इस बैठक में ओड़िशा, उत्तर प्रदेश की 25 सीटों और हरियाणा के उम्मीदवारों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे सामने आएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं नूपुर शर्मा
पेशे से वकील नूपुर शर्मा 2015 में पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब उन्हें बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट देखकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा था हालांकि वह 31 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गई थीं।

एक टीवी शो के दौरान नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दे दिया था। उनके इस बयान के बाद ही कानपुर में हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में विवाद बढ़ता गया। विवाद बढ़ता देख बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया।

DU से ही दो बार किया ग्रैजुएशन
23 अप्रैल 1985 को जन्मी नूपुर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएशन की थी। इसके बाद इन्होंने डीयू से ही एलएलबी की फिर लॉ से मास्टर्स करने के लिए इन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में दाखिला ले लिया।

DU छात्र संघ की रह चुकी हैं अध्यक्ष
नूपुर शर्मा ने ABVP से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2008 में एबीवी की ओर से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली वह एकमात्र उम्मीदवार थीं। नूपुर शर्मा 2010 में बीजेपी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News