देश में कोरोना से स्वस्थ लोगों की संख्या 5 लाख के पार, 62.78 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 08:37 PM (IST)

नई दिल्लीः केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या शनिवार को पांच लाख के पार पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि इसका श्रेय केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा किये गये विभिन्न उपायों को जाता है। शनिवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 8,20,916 हो गई है जबकि इस बीमारी से पिछले 24 घंटे में 519 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,123 हो गई।
PunjabKesari
मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा कई सक्रिय और समन्वित कदम उठाये गये हैं। उसने कहा कि निरूद्ध क्षेत्रों में प्रभावी उपायों को लागू करना, निगरानी गतिविधियां चलाना, कोविड-19 मामलों का समय पर पता लगाकर उनका प्रभावशाली ढंग से प्रबंधन करने से शनिवार को देश में इस महामारी से ठीक हुए लोगों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19,870 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक इस बीमारी से कुल 5,15,385 लोग स्वस्थ हुए है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में अभी 2,83,407 मरीजों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने की दर सुधर कर 62.78 प्रतिशत हो गई है।''
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News