Gold Price Today: अब सोने की कीमतों में भी आई गिरावट, उधर बढ़ गई चांदी के भाव, जानें आज का लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 04:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि चांदी के भाव में तेजी आई है। निवेशक इस समय अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर नजर बनाए हुए हैं, जिसमें ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है।
सोने और चांदी के घरेलू बाजार का हाल
सोना: घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर सोमवार को सोने का भाव ₹73 की गिरावट के साथ ₹1,09,297 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी: सोने के उलट, चांदी में तेजी देखी गई। MCX पर चांदी का भाव ₹278 की बढ़त के साथ ₹1,29,116 प्रति किलोग्राम पर था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का हाल
वैश्विक बाजार में सोने और चांदी दोनों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
सोना:
➤ कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर $5.20 की गिरावट के साथ $3,681.20 प्रति औंस पर था।
➤ गोल्ड स्पॉट $2.53 की बढ़त के साथ $3,645.67 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी:
➤ कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर $0.02 की गिरावट के साथ $42.81 प्रति औंस पर था।
➤ सिल्वर स्पॉट में $0.12 की बढ़त देखी गई, और यह $42.30 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
कच्चे तेल की कीमतों में भी आई तेजी
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। क्रूड ऑयल WTI 0.62% की बढ़त के साथ $63.08 प्रति बैरल पर था, जबकि ब्रेंट ऑयल 0.55% की बढ़त के साथ $67.34 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।